अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: बहरैन मीडिया ने इस देश के सेंट्रल जेल में एक जवान के शहीद होने की खबर दी है।
यह बहरैनी मुजाहिद जो आले खलीफा की जेल में कैद था कई साल जेल की सलाखों के पीछे दुख और कठिनाइयों को सहन करने के बाद आज दुनिया से विदा हो गया।
इस रिपोर्ट के अनुसार, शहीद मोहम्मद सहवान कि जिसकी उम्र 45 साल थी, जेल में आले खलीफा के मजदूरों द्वारा दी गई सजाओं और यातनाओं को सहन न करते हुए शहीद हो गया।
शहीद सहवान के परिवार ने पिछले साल 28 फरवरी को जेल में उसे दिए जाने वाले अवैध दंड और इलाज और उपचार न किए जाने का विरोध किया और मीडिया को रिपोर्ट दर्ज कराई।






